फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गोवध निवारण अधिनियम में वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पकड़ा गया आरोपी कुशीनगर के कोतवाली पडरौना क्षेत्र के जंगल बनबीरपुर बसहिया निवासी कौनेन है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पांच अप्रैल को बालूशासन पुल के पास सड़क किनारे एक पिकअप में पांच गोवंश मिले थे। आरोप है कि उन्हें क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा था। इनमें से एक पशु की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में कोतवाली खलीलाबाद में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने छह अप्रैल को मामले में बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र के कुकुरभुकवा निवासी छोटके पासवान, कल्लू पासवान और बीरु पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनके कब्जे से दो जिंदा गोवंश और तीन मोबाइल बरामद किए थे। इसी मामले में वांछित कौनेन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें