फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोग

Sun, 06 Jul 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए मुंह पर रुमाल और चश्मा लगाकर जाती हुई महिलाएं
विज्ञापन
तकबीरनगर। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। पारा 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रहा। दिनभर बारिश न होने से किसानों को धान की रोपाई में दिक्कत आई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो से तीन दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगी।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इसके साथ ही सुबह से ही तेज धूप निकली। जिसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकतर लोग घरों में रहे। दूसरी तरफ इस समय धान की रोपाई चल रही है। दिनभर बारिश न होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान मजबूरी में निजी संसाधनों से सिंचाई कर धान की रोपाई करते दिखे। इससे किसानों को महंगे डीजल खरीदने की मजबूरी बनी हुई है।
किसानों का कहना है कि अच्छी बारिश हो तो धान की रोपाई में तेजी आए। किसान दशरथ यादव, श्रवण कुमार आदि ने कहा कि बीच-बीच में बारिश हो रही है, लेकिन तेज बारिश की जरूरत है। इधर मौसम कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने कहा कि अगले दो से तीन दिन बारिश होने के आसार नहीं है। इसके बाद बारिश होगी और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें