फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा बाबू का मामला

विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा बाबू पुलिस चौकी पर हंगामा कर रहे लोगों को समझाने पहुंचे एसओ महुली प् - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
नाराज ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का किया घेराव
विज्ञापन

- जांच के नाम पर अवैध वसूली का लगा रहे थे आरोप
- सीओ और एसओ ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र स्थित शनिचरा बाबू पुलिस चौकी का सोमवार की शाम को लोगों ने घेराव किया। ग्रामीण पुलिस कर्मियों पर जांच के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा रहे थे। सीओ धनघटा और एसओ महुली ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा बाबू में कुछ माह पूर्व ही पुलिस चौकी स्थापित हुई थी। कुछ दिन बाद से ही शनिचरा बाबू, शनिचरा चौबे, बेल्डूहा, गजाधरपुर, मिश्रौलिया आदि गांवों के लोग और चौराहे के दुकानदार पुलिस चौकी के सिपाहियों पर धन उगाही का आरोप लगाने लगे। इधर लगातार वाहन चेकिंग भी चल रही है। सोमवार की शाम को पुलिस चौकी पहुंचे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि वाहन चेकिंग के नाम पर आसपास के लोगों को परेशान किया जा रहा है। खेत में धान की रोपाई कराने जाने वालों को भी हेलमेट व पेपर नहीं होने का धौंस दिखाकर वसूली की जा रही है। ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि बाजार के दुकानदारों से भी वसूली की जाती है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस चौकी में मौजूद चौकी प्रभारी सदरुल आलमीन सहित सभी सिपाहियों की घेराबंदी कर दी। इसकी सूचना पर सीओ आनंद कुमार पांडेय तथा एसओ महुली प्रदीप सिंह भी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। डायल 100 पुलिस के साथ ही थाने से अतिरिक्त फोर्स भी मंगा ली गई। सीओ आनंद कुमार पांडेय ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें