फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क किनारे कचरा गिराने पर बिफरे लोग, हंगामा

Thu, 26 Jun 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सड़क किनारे गिराया जा रहा कचरा।
विज्ञापन
बड़गो। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के द्वारा बड़गो से नौहट जाने वाले मार्ग पर एक खाली जमीन में कूड़ा गिराया जा रहा है। इस जमीन में गिर रहे कूड़े से दुर्गंध फैल रही है। वहीं इस क्षेत्र के दर्जनों लोगों के पशु भी बीमार होकर मर रहे हैं।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने कूड़ा गिरा रहे वाहनों और नगर पालिका कर्मियों को खदेड़ दिया और हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया बुझाकर मामले को शांत कराया। नगर पालिका परिषद के द्वारा बड़गो से नौहट जाने वाले मार्ग पर स्थित एक खाली जमीन में पिछले दो माह से कूड़ा गिराया जा रहा है। वह स्थान एक बड़ा गड्ढा था, उसी कूड़े से उसको भरा जा रहा है। इसको लेकर वहां के लोगों में पिछले दिनों से काफी आक्रोश देखा जा रहा था। बृहस्पतिवार को दिन में आठ बजे के करीब इस मार्ग पर घर बनवाकर रहने वाली सुनीता, पिंकी, मनोरमा, रितेश्वर, शैलेन्द्र सिंह के साथ ही साथ अन्य ग्रामवासियों ने हंगामा शुरु कर दिया।
उन्होंने कूड़ा गिरा रहे नगर पालिका के वाहनों के साथ ही कूड़े को दबाने और गिराने के लिए लगाई गई जेसीबी को भी भगा दिया गया। लोगों का आरोप था कि इस कूड़े के चलते काफी परेशानी हो रही है। बाद में स्थिति यह हो गई कि दोनों पक्षों में मारपीट हो जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद डायल 112 को नगर पालिका कर्मियों ने फोन कर दिया। इसके बाद तकरीबन 9 बजे पुलिस टीम वहां पर पहुंची। टीम पहुंची तो दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब यहां पर कूड़ा नहीं गिरने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें