फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तेज धूप और गर्मी से परेशान हो रहे लोग, बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत

Sat, 20 Jul 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव से तापमान एक बार फिर बढ़ गया है। शनिवार को अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। इससे लोग परेशान रहे। इसके साथ ही बिजली कटौती ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है। लोगों को न तो दिन में चैन मिल पा रहा न ही रात को सकून। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एक सप्ताह तक बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। सुबह से ही तेज धूप होने से लोग पसीने से लथपथ नजर आए। गर्मी से बचने के लिए लोगों को बिजली से उम्मीद है, लेकिन बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी जवाब देने लगी है। स्थिति यह है कि शहर में दिन में कई बार बिजली कटी। जिससे पंखा, कूलर बेकार हो गए। यह समस्या अंसार टोला, बरई टोला, गोलाबाजार, सरौली आदि क्षेत्रों में बनी रही। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली की आवाजाही बनी हुई हैं। वैसे भी करीब छह घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खलीलाबाद क्षेत्र के धवरिया, सहसरावमाफी, केरमुआ, चकदही आदि क्षेत्रों में समस्या बनी हुई है। बिजली उपभोक्ता राम दरश, उमाकांत आदि ने कहा कि तापमान बढ़ने से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। ऊपर से बिजली की कटौती और लो-वोल्टेज ने समस्या और बढ़ा दी है। न तो दिन में चैन मिल पा रहा है और न ही रात में नींद पूरी हो पा रही है। एसडीएम विद्युत खलीलाबाद केएन शुक्ला ने कहा कि बिजली कटौती ऊपर के निर्देश पर हो रही है। लो-वोल्टेज आदि समस्या को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अगले एक सप्ताह तक कम बारिश के आसार हैं। तापमान के भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशान होना पड़ेगा।
अमरनाथ मिश्र- मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें