फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर गोली चलाने वाले की नहीं लगी सुराग

Sat, 20 Jul 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बरदहिया व बगहिया के बीच पांच दिन पूर्व हुए गोली कांड में आरोपी का सुराग अभी तक नहीं लग पाया है। घटना के बाद से ही एसपी ने आरोपी की धर पकड़ के लिए तीन टीमें गठित की हैं। इसके बाद भी आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

बरदहिया व बगहिया के बीच में सोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे रुपये के लेनदेन के विवाद को लेकर गोली चलने की घटना हुई। इसके बाद संदिग्ध परिस्थिति में आरोपी की बाइक हाईवे पर जलकर खाक हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग बुझाई। इससे हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौके पर पुलिस के आला अधिकारियों पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहां से पुलिस को कुछ कारतूस भी बरामद हुआ था। जिसके बाद बंजरिया निवासी युवराज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सुधाकर सिंह राणा निवासी ओनिया समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया। इधर एसपी ने मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी गई, लेकिन इसके बाद भी पुलिस खाली हाथ है। घटना के बाद पुलिस ने उसके लोकेशन के आधार पर गोरखपुर तक पीछा किया और वहां पर आरोपी ने अपना मोबाइल बंदकर लिया। इसके बाद पुलिस के हाथ आरोपी नहीं चढ़ पाया।
विज्ञापन


पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है। उसके सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द की उसे गिरफ्तार जेल भेजा जाएगा।
ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें