संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय सेवा निवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नेशनल वेतन वृद्धि से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि पेंशनर 80 वर्ष की अवस्था पूर्ण होने पर 20 प्रतिशत का लाभ लेने के लिए जन्म प्रमाणपत्र जिला कोषागार में जमा कर दंे। जो पेंशनर 85 वर्ष की अवस्था पूर्ण कर चुके हैं। वे लोग हाईस्कूल प्रमाणपत्र आयु प्रमाणित करने के लिए कोषागार में जमा कर दें।