फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीस पार्टी के प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन पत्र, 11 ने लिया पर्चा

Thu, 02 May 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नामांकन के तीसरे दिन जांच के बाद ही कलक्ट्रेट परिसर में मिला प्रवेश
विज्ञापन

- प्रत्याशी के साथ सिर्फ प्रस्तावक ही अंदर गए


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव में नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को पीस पार्टी प्रत्याशी गिरिवर सिंह ने कलक्ट्रेट के डीएम कोर्ट में नामांकन पत्र दाखिल किया। साथ ही 11 लोगाें ने 23 नामांकन पत्र खरीदे। इस दौरान कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। पीस पार्टी प्रत्याशी के साथ सिर्फ प्रस्तावक ही अंदर जाने पाए। अन्य समर्थकों को बाहर ही रोक दिया गया।
लोकसभा क्षेत्र से पीस पार्टी के प्रत्याशी गिरिवर सिंह ने रिटर्निंग ऑफिसर, जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर के सामने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके इलावा 11 लोगों ने कुल 23 सेटों में नामांकन पत्र लिया। जिसमें निर्दलीय अश्वनी कुमार, रविन्द्रनाथ पाण्डेय, सत्यनारायन, सत्यवंत प्रताप सिंह, रामचन्द्र, रामकृष्ण द्विवेदी व दानिश असरफ के लिए बदरे आलम ने नामांकन पत्र प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं अखिल भारतीय हिन्दू महासभा से रामाकांत पाण्डेय, आजाद अधिकार सेना से सतीश सिंह, मौलिक अधिकार पार्टी से श्याम कुमार राव व भारतीय आरक्षण मुक्ति दल से अटल बिहारी के लिए हरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने नामांकन पत्र प्राप्त किया। नामांकन पत्र प्राप्त किए जाने व नामांकन पत्रों को दाखिल व जमा किए जाने की अंतिम तिथि छह मई है।

बिना जांच के कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश वर्जित
कलक्ट्रेट पर नामांकन के दौरान बिना जांच के लिए कोई भी अंदर नहीं जाने पाया। मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग के कलक्ट्रेट मोड़ पर बने बैरिकेडिंग पर पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के बाद अंदर जाने दिया। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर तलाशी के बाद अंदर जाने दिया। इसके बाद डीएम कोर्ट के बाहर भी पुलिस कर्मियों ने तलाशी ली। उसके बाद ही कोर्ट में नामांकन दाखिल और लेने के लिए प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


करोड़पति है पीस पार्टी प्रत्याशी
पीस पार्टी प्रत्याशी गिरिवर सिंह ने नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में कहा है कि उनके एसबीआई के विभिन्न बैंक खाते में आठ हजार, 18000, 13000 रुपये हैं। साथ ही उनके नाम से एक कार है। एलआईसी का एक लाख का बांड है। तीन तोला सोना व करीब 92 लाख कीमत की जमीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें