फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 11 केंद्रों पर पीसीएस प्री परीक्षा आज, 4628 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sat, 21 Dec 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा रविवार को 11 केंद्रों पर होगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

परीक्षा में 11 केंद्र व्यवस्थापक, 22 सह केंद्र व्यवस्थापक, 11 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही अन्य अधिकारी लगाए गए है। परीक्षा दो पालियों में होगी। जिसमे प्रथम पाली की परीक्षा का समय सुबह 9ः30 बजे से 11ः30 बजे एवं अपरान्ह 2ः30 बजे से 4.30 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके लिए कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जनपद में लगभग कुल 4628 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन पर परीक्षार्थियों के लिए विशेष इंतजाम की व्यवस्था रहेगी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि परीक्षा नकल विहीन, सुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के लिए 11 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही 11 केंद्र व्यवस्थापक एवं 22 सह केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहने चाहिए। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सघन तलाशी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें