मगहर। हिन्दुओं सहित अल्पसंख्यकों पर बर्बर अत्याचार बर्दाश्त योग्य नहीं है। भारत सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप कर अत्याचार को रोकना चाहिये। उक्त बातें शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ के प्रदेशीय सदस्य व समाजशास्त्री परमात्मा प्रसाद मिश्र ने कही।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के समय पूर्वी पाकिस्तान जो अब बांग्लादेश में है। उसमें 22 प्रतिशत हिंदू थे। परंतु उन पर हुए अत्याचार और धर्म परिवर्तन के कारण पिछली जनगणना के समय महज 7.9 प्रतिशत ही हिंदू बचे हैं। विगत पांच अगस्त से फैली हिंसा में बड़ी संख्या में हिंदुओं को टारगेट कर उनकी हत्या और लूटपाट की जा रही है। अबतक की जानकारी के अनुसार लगभग छह हजार से ज्यादा घटनाएं हो चुकी है। केंद्र सरकार बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाए और अल्पसंख्यक समाज की सुरक्षा पर बात करे।