फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्दी की दस्तक से बढ़ने लगे खुजली के मरीज

Thu, 14 Nov 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सर्दी ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही खुजली के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना त्वचा रोग की ओपीडी में 40 से 50 मरीज पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड में लोग एक ही रजाई, कंबल का इस्तेमाल करते हैं ऐसे में यह बीमारी फैलती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी के त्वचा रोग कक्ष में बृहस्पतिवार को मरीजों की भीड़ दिखी। किसी को चेहरे पर दाने तो किसी को शरीर में खुजली हो रही थी। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एसबी गौतम ने बताया कि सर्दियों में लोग एक ही रजाई, कंबल का इस्तेमाल करते हैं। एक दूसरे के कपड़े भी इस्तेमाल करते हैं। इसकी वजह से यह बीमारी एक-दूसरे में फैलती है।
इसलिए सर्दियों में इस बीमारी के मरीज बढ़ जाते हैं। इस बीमारी में पानी भरे हुए दाने हो जाते हैं, जो लोग इलाज नहीं कराते हैं और लगातार खुजलाते रहते हैं तो फिर त्वचा पर जख्म हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें