फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत : कूड़े के ढेर में आग, बढ़ा रही प्रदूषण

Thu, 14 Nov 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल के बाराखाल में जलाया जा रहा कूड़ा।
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत प्रशासन वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। नगर क्षेत्र में स्थित बाराखाल के पास कूड़ा एकत्र किया गया है, जिसमें कर्मचारियों ने आग लगा दी है। कई दिनों से कूड़े से धुआं उठा रहा है, जिसके कारण वातावरण प्रदूषित तो हो ही रहा है, साथ ही लोगों को परेशानी भी हो रही है। मेंहदावल नगर पंचायत के बाराखाल वार्ड में राजकीय डिग्री कॉलेज के समीप नगर पंचायत प्रशासन ने कूड़ा-करकट के लिए जमीन अधिकृत किया है। इस पर मेंहदावल तथा बखिरा दोनों नगर पंचायत का कूड़ा एकत्र किया जाता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कूड़ा करकट गिरने के बाद उदासीन बने हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से जिस स्थान पर कस्बे की गंदगी को गिराया जा रहा है और निस्तारण किया जा रहा है वहां की दुर्गंध से अगल-बगल के लोग पहले से ही परेशान हैं ऊपर से यहां एकत्र किया गया कूड़ा जल रहा है। जिससे धुआं निकल रहा है और वातावरण प्रदूषण हो रहा है। साथ ही धुएं से आसपास के दुकानदार और राहगीर परेशान हैं। क्षेत्र के अनिल यादव, सौरभ पांडेय, अनिल निषाद, आनंद पांडेय आदि लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर नगर पंचायत प्रशासन अपना कूड़ा गिरा रहा है उसी के करीब राजकीय महाविद्यालय भी स्थित है। जहां सैकड़ों की संख्या में छात्राएं अध्ययन के लिए आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें