फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के स्वयं सेवकों ने निकाला पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएस के स्वयं सेवकों ने निकाला पथ संचलन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बृहस्पतिवार को शहर में पथ संचलन निकाला। जगह-जगह लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में स्वयं सेवक एकत्र हुए। यहां से पथ संचलन शुरू किया। जो बैंक चौराहा, गोलाबाजार, नेहरू चौक, आजाद चौक होते हुए मेंहदावल बाईपास तक गया। वहां से वापस समय माता मंदिर होते हुए बरदहिया बाजार पहुंचकर समापन हुआ। पथ संचलन में अनिल तिवारी, अंकुर राज तिवारी, आनंद त्रिपाठी, देवेंद्र मिश्र, प्रभाकर मिश्र, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, लकी सिंह, अजीत सिंह, पियुष सिंह, बनार्जी लाल अग्रहरि, अमर राय, अष्टभुजा शुक्ला, मुरलीधर, सत्य प्रकाश गुप्ता, श्याम बिहारी गुप्ता, भाष्करमणि त्रिपाठी, राम गोपाल गुप्ता, जिला प्रचारक ऋषिदीप, शैलेश श्रीवास्तव, सौरभ जायसवाल, हरिप्रीत सिंह, सैंकी सिंह, गौरव अग्रहरि, मनप्रीत सिंह, जगदीश कुमार, आदर्श श्रीवास्तव, शुभम राय समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। पथ संचलन में स्वयंसेवक घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों को देखकर पथ संचलन देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े रहे। इस बीच स्वयं सेवकों का पुष्प वर्षा के साथ लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें