फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कूटरचित दस्तावेजों से बनवाया पासपोर्ट, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे तहसील धनघटा के मुख्य गेट से दबोचकर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शकील अहमद निवासी सोनहन, थाना धनघटा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक रामकेवल भारती की तहरीरी सूचना पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही वह वांछित चल रहा था। एसओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। बुधवार को उपनिरीक्षक देवव्रत शर्मा ने उसे तहसील धनघटा के मुख्य गेट से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें