फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संत रविदास के कलश पूजन कार्यक्रम को सफल बनाएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भाजपा के बघौली मंडल की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को आयोजित की गई। संत रविदास के कलश पूजन कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। भगेश्वरनाथ मंदिर के प्रागण में मंडल अध्यक्ष राजू भारती के नेतृत्व में बैठक हुई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता प्रदीप सिसोदिया रहे। प्रदीप सिसोदिया ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास के कलश में उनके पैतृक गांव गोवर्धन पूरा की पवित्र मिट्टी यात्रा में आ रही है, जिसका पूजन कराया जाना है। इसमें उन्होंने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और युवा, आमजन तथा श्रद्धालुओं की संख्या एकत्र करने का अनुरोध किया। मंडल अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्ष से कार्यक्रम में आने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

संचालन राजेश गुप्ता ने किया। जिला मंत्री अरुण सिंह, विजय जायसवाल, मनीराम यादव, नवल किशोर त्रिपाठी, परसुराम चौधरी, पप्पू पाठक, दयाशंकर गुप्ता, पंकज कन्नौजिया, राजू राजभर सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें