फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पार्टी नेताओं ने संभाली कमान, नाथनगर में मतदान सकुशल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर/ महुली। विधान परिषद के शिक्षक एमएलसी चुनाव में नाथनगर ब्लॉक के बूथ पर पार्टी के पक्ष में वोट डलवाने के लिए स्थानीय नेता सक्रिय रहे। शिक्षक वोटरों को रिझाने के साथ ही बूथ तक पहुंचने के लिए भी पार्टी के जिम्मेदार जद्दोजहद में लगे रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिक्षक एमएलसी चुनाव के दौरान नाथनगर बूथ पर भाजपा और सपा के स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारी अपने पक्ष में शिक्षक वोटरों को रिझाने में जुटे रहे। हाईकमान ने स्थानीय नेताओं पर पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए मतदाताओं से संपर्क बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को समझाने के निर्देश दिए थे।
नाथनगर ब्लॉक बूथ पर शाम चार बजे तक 136 मत पड़े जबकि इस बूथ पर शिक्षक मतदाताओं की संख्या 154 है। बूथ की सुरक्षा और मतदान की पारदर्शिता के लिए स्थानीय प्रशासन और मुकामी पुलिस चुनाव के दौरान मुस्तैद रही।
विज्ञापन

एसडीएम धनघटा विरेंद्र गुप्ता, तहसीलदार प्रतिमा मौर्या, नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा लगातार चुनाव की मॉनिटरिंग करते रहे। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ सुरक्षा की जिम्मेदारी में डटे रहे। शाम चार बजे सकुशल चुनाव संपन्न हो जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें