मथौली नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बहुआस में बच्चों को पुरस्कृत करते अतिथि।स्रोत-सोशल मीडिया
मथौली। क्षेत्र के बहुआस मोतीचक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर से सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया।
रैली को रवाना करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज का सशक्त और समृद्ध आधारशिला है। जो जितना अधिक पढ़ेगा वह उतना ही अधिक आगे जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में योग्य शिक्षक होने के साथ सरकार की तरफ से कई सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन संसाधनों का लोगों को उपयोग कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों में अंक पत्र वितरित कर उत्कृष्ट अंक पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। अंत में प्रधानाध्यापक रविंद्र सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान रमेश यादव, सुधा सिंह, रूबी कनौजिया, राहुल उपाध्याय, विमल यादव, मोहन साहनी आदि मौजूद रहे।