पटहेरवा। हादसे में घायल युवक की मौत के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के धनहा गांव निवासी सत्येंद्र यादव ने तहरीर में बताया कि उनके भाई छोटेलाल 27 मार्च की शाम जोकवा बजरिया मार्ग से घर जा रहे थे। गांव की पुलिया के पास पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें फाजिलनगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान 29 मार्च को उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद