फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंड़ीगढ़ से बेटी की तलाश में आए दंपती हुए ठगी के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंड़ीगढ़ से बेटी की तलाश में आए दंपती हुए ठगी के शिकार
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के युवक पर चंडीगढ़ से बेटी को भगा लाने का आरोप
बेटी की तलाश कराने में पुलिस को रिश्वत देने के नाम पर जालसाज शख्स से ऐंठ लिए तीन हजार
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। चंड़ीगढ़ से बहला-फुसला कर भगाई गई आठवीं की छात्रा की तलाश में उसके मां-बाप पांच दिनों से धनघटा में डेरा डाले हैं। पीड़ित दंपती का आरोप है कि धनघटा क्षेत्र का युवक जो चंड़ीगढ़ में रहता था, उसकी बेटी से संपर्क बढ़ाकर भगा लाया है। बेटी की तलाश कराने में पुलिस को रिश्वत देने के नाम पर थाना गेट के पास ही एक जालसाज शख्स ने उनसे तीन हजार रुपये ऐंठ लिए। अब तक न तो उसकी बेटी मिली और न ही ठगी का शिकार बनाने वाला युवक ही दिखाई दिया। दंपती के पास कौड़ी नहीं बची है, लेकिन बेटी को उनकी निगाहें तलाश रही हैं।
विज्ञापन

पीड़ित दंपती ने बताया कि धनघटा क्षेत्र के छपरा मगर्वी गांव निवासी एक युवक चंडीगढ़ में उसके मकान के पास, किराए के मकान में रहता था। युवक का आना-जाना उसके घर बराबर लगा रहता था। चार जून को उसकी कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय बेटी को युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। बेटी का तलाश करते हुए आठ जून को दंपती धनघटा थाने पर पहुंचे। पीड़ित दंपती का आरोप है कि आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। जब वह तहरीर देकर थाना गेट पर पहुंचे तो एक शख्स मिला और कहा कि बगैर रिश्वत के कोई काम होने वाला नहीं है। यदि अपनी बेटी को पाना चाहते हो तो पांच हजार रुपये रिश्वत के रूप में दे दो। पुलिस उसको ढूंढ निकालेगी। दंपती ने बताया कि उनके पास में सिर्फ तीन हजार रुपये थे, जो रिश्वत के नाम पर उस शख्स को दे दिए। पुलिस आरोपी युवक के घर गई जरूर, लेकिन आरोपी और उसकी बेटी नहीं मिले। तभी से वह अपने बेटी से मिलने के लिए धनघटा में भगवान भरोसे रह रहे हैं। जबकि इस संबंध में एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि दंपती कुशीनगर जिले के निवासी हैं, लेकिन चंडीगढ़ में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। उसी दौरान धनघटा क्षेत्र के छपरा मगर्वी निवासी युवक जो चंडीगढ़ में रहता था। दंपती के घर युवक का आना-जाना था। दंपती की बेटी से युवक की पहचान बढ़ी तो उसे लेकर भाग गया। पीड़ित दंपती की सूचना पर आरोपी के घर पहुंच कर तलाश की गई लेकिन न तो आरोपी मिला और न ही किशोरी। दंपती के ठगी के शिकार होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। युवक और किशोरी की तलाश में दंपती की मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें