फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यातायात नियम तोड़ रहे अभिभावक

Fri, 05 Sep 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में तीन सवारी का प्रचलन काफी बढ़ गया है। युवक तो नियम तोड़ ही रहे हैं साथ ही अभिभावक भी अपने साथ ही बच्चों का भी जान जोखिम में डालकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और जन जागरूकता अभियान के बाद भी जन सामान्य नियमों को दरकिनार कर रहे हैं।
शहर के मेंहदावल बाईपास हो या अति व्यस्त गोला बाजार अथवा कोई अन्य चौक चौराहा। सुबह से लेकर देर रात तक तीन सवारी का प्रचलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे ज्यादा युवक वाहनों पर फर्राटा भर रहे हैं। एक दो नहीं बल्कि चार-चार युवक बाइक पर एक साथ सवार होकर सड़कों पर दौड़ लगाते हैं। यही नहीं स्कूल जाने और छूटने के बाद अभिभावक भी यातायात नियम को दरकिनार करके चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें