संतकबीरनगर। यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को टीएसआई परमहंस की अगुवाई में जन सामान्य को यातायात नियम की जानकारी देकर सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटवाया। साथ ही अवैध अतिक्रमण कर मार्ग अवरुद्ध करने वालों व गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ जांचकर कार्रवाई की। यातायात पुलिस व महिला थाना द्वारा संयुक्त रुप से अभियान चलाकर शहर के मुखलिसपुर तिराहा व मेंहदावल बाईपास के आसपास ठेला लगाकर फल बेंचने वालों को हटवाकर अवरुद्ध मार्ग के आवागमन को सुचारु कराया। संवाद