राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि देश सेवा की जो मशाल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने जलाई थी हम सबको उसे अपने हाथों में लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हार जीत के तमाम मौके पार्टी के इतिहास में आए हैं, लेकिन पार्टी हर हार के बाद और मजबूत होकर उभरी है। इस बार भी कांग्रेस ऐसा करने में सफल होगी। राजीव गांधी ने 18 वर्ष युवाओं को वोट देने का अधिकार दिया था। उनकी सोच थी कि युवा भारत के निर्माण में युवाओं का योगदान और उनकी सहभागिता जरूरी है। राजीव जी का योगदान देश के प्रति सुनहरे अक्षर में दर्ज है। महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी ने कहा कि देश ने युवा पीएम के रूप में राजीव गांधी को प्राप्त किया। जिन्होंने राजनीति के सराफत और सजन्नता का महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज की स्थापना राजीव गांधी ने ही लागू किया था। इस अवसर पर जिला महासचिव अंबिका राय, सुनील पांडेय, उपाध्यक्ष जवाहर लाल गुप्त, अजय सिंह, जैनेंद्र उपाध्याय, इंदल कुमार, जय प्रकाश सिंह, ध्रुवचंद चौधरी, राजमंगल सिंह, पुनीता मिश्र, नंद किशोर, सत्य प्रकाश मिश्र, गुलशन समेत अन्य मौजूद रहे।