फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैः कुशल

Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
स्वागत हुआ। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
विधान सभा क्षेत्र खलीलाबाद के फेरूसा में स्थित पंडित शिवपूजन दूबे इंटर कॉलेज परिसर में गुरुवार की शाम को बसपा का कैडर कैंप आयोजित हुआ। इसमें 12 सेक्टर के 125 बूथ के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कैंप में कार्यकर्ताओं को बसपा की रीति और नीति का जनता के बीच पहुंच कर प्रचार करने और 2017 के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए लोगों को सहेजने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है। 
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार विकास को भूल चुकी है। सिर्फ लूट ,खसोट मची हुई है। 2007 में बसपा के जरिए लागू जनहितकारी नीतियों को जनता के बीच ले जाने की जरूरत है। बसपा सर्व समाज की पार्टी है और सभी को साथ लेकर चलती है। यहीं बात आम वोटरों के बीच पहुंच कर कहना है और पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलानी है। खलीलाबाद के घोषित प्रत्याशी मोहम्मद आजम सिद्दीकी के साथ कार्यकर्ता लगे हुए, लेकिन और तेजी के साथ जुट जाने की जरूरत है। जोनल कोआर्डिनेटर राम मिलन भारती ने बसपा सुप्रीमो मायावती की जनहितकारी सोच की चर्चा की। पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता के चलते 2017 के चुनाव में फतह करने का संकेत बताया। जोनल कोआर्डिनेटर संजय गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है। पार्टी की रीति और नीति का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने का दायित्व भी उनके कंधे पर है। ऐसा करके आने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी को मजबूती दिलाई जाए। कार्यक्रम के आयोजक खलीलाबाद के प्रत्याशी मोहम्मद आजम सिद्दीकी रहे और अध्यक्षता व संचालन जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद ने की। इस दौरान मंडल कोआर्डिनेटर रामसिधारे, वेद प्रकाश मौर्य, रामलिलक,अमित चौधरी,अख्तर खान, नीललणि, हाजी मोहम्मद अकरम आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें