संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद बृहस्पतिवार को दिल्ली में केंद्रीय परिवहन सड़क मंत्री नीतिन गडकरी से मिले। उन्होंने एनएच 28 पर सोनी होटल से नवीन सब्जी मंडी तक फ्लाईओवर की मांग की।
सांसद ने बताया कि एनएच 28 माई पर सोनी होटल से नवीन मंडी सरैया बाईपास पर आए दिन दुर्घटना होती है। जिससे धन एवं जनहानि होती है। जिला मुख्यालय के सभी कार्यालय खलीलाबाद शहर के एनएच 28 के उत्तर दिशा में स्थित है। जिसमें मुख्य रूप से नेदुला चौराहा, सरैया बाईपास, सब्जी मंडी आदि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र है। ऐसी दशा में फ्लाइओवर बनाया जाना बेहद जरूरी है। साथ ही मेंहदावल की कुछ सड़कों के निर्माण की मांग की है। सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है।