फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता से आक्रोश, ग्रामीणों ने रोका काम

Sat, 07 Feb 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
करनपुर के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया-संवाद
विज्ञापन
महुली। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम करनपुर के लोगों ने शुक्रवार को सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य को रोक दिया। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

महुली सिसवानिया मार्ग से ग्राम करनपुर की तरफ जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर हो गया था। अब सड़क की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार को करनपुर गांव के लोगों ने मरम्मत कार्य को गुणवत्ता विहीन बताते हुए काम को रुकवा दिया। नाराज ग्रामीणों ने कार्य स्थल पर ही प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी का एक ठेकेदार करा रहा है। मामूली गिट्टी और कम तारकोल डालकर सड़क पिच की जा रही है। सड़क पर डाली गई गिट्टी एक-दो दिन के भीतर ही उखड़ जा रही है।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि अगर ऐसे ही कार्य हुआ तो सड़क कम समय में ही गड्ढे में तब्दील हो जाएगी। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की कमियों को लेकर उन्होंने अधिकारियों से शिकायत किया था लेकिन ठेकेदार के दबाव में कोई भी अधिकारी मौके पर जांच करने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक जांच नहीं होगी निर्माण कार्य नहीं करने दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से रामनिवास, गोमती प्रसाद, रामप्रसाद, संतलाल, मुन्नीलाल, राममूरत,शेषनाथ, हिमांशु, आकाश, संतोष, वीरेंद्र, रघुराज, ऋषि मुनि, अंगद विश्वकर्मा, इंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें