फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डिलीवरी पाइप फाड़ने के विवाद में मारपीट, 5 पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 07 Feb 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के चकदही गांव में डिलीवरी पाइप फाड़ने के विवाद में मारपीट हो गई। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायती पत्र में सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि 22 जनवरी को वह फसल की सिंचाई कर रहे थे। गांव के ही अन्नू उर्फ गब्बर ने उनका डिलीवरी पाइप फाड़ दिया। उनके पिता से शिकायत की तो उल्टे ही सब लड़ाई करने लगे। इसी रंजिश में 23 जनवरी की शाम को अन्नू उर्फ गब्बर ने उनके चाचा रामनरायन को दुकान से घर आते समय ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसकी शिकायत करने पर विपक्षी परिवार लड़ाई करने लगा। रात लगभग 8 बजे घर पहुंचने पर उनको जानकारी हुई। रात लगभग 10 बजे विपक्षी संगम नशे की हालत में ई-रिक्शा लेकर आए और उनके दरवाजे पर खड़ा करके जोर से गाना बजाते हुए गाली देने लगे। चाचा के मना करने पर उनको पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव के लिए परिजनों के साथ पहुंचा तो आरोपी सुगंधा देवी, चंदन, आशा लाठी-डंडे पीटने लगे और जान से मारने की धमकी दी। जान बचाने के लिए भागकर घर में घुसे तो वे घर में घुस गए और मारापीटा। उनके चार पहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें