फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम खिलाफ अधिवक्ताओं में आक्रोश

Mon, 06 Feb 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
तहसील परिसर में बैठक करते अ​धिवक्ता। - फोटो : महुली स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय।संवाद
विज्ञापन
बदसलूकी का लगाया आरोप, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एसडीएम खलीलाबाद की कार्यप्रणाली से अधिवक्ता नाराज हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र नाथ पांडेय की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की तहसील परिसर में बैठक हुई। इसमें एसडीएम के स्थानांतरण तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस बाबत मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा गया।
अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी से अधिवक्ता व वादाकारी खुश नहीं हैं। आरोप लगाया कि एसडीएम, अधिवक्ताओं से बदसलूकी करते हैं। इस वजह से फरियादियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। इन सभी मुद्दों पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाए। पूर्व में लिए गए निर्णय के आधार पर एसडीएम के विरुद्ध मुख्यमंत्री और अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। एसडीएम के खिलाफ जांच कराने और उनका स्थानांतरण करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

अध्यक्ष रविंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि जिलाधिकारी से इस संबंध में वार्ता हुई है। जिलाधिकारी ने मगहर महोत्सव के आयोजन का जिक्र किया। इसके बाद अधिवक्ताओं से वार्ता कर प्रकरण को समाप्त कराने पर चर्चा करने का आश्वासन दिया है। तब तक उनके न्यायालय का बहिष्कार अधिवक्ता करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर राव, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह, फूल बदन यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाठक, संजीव कुमार, आनंद वीर मिश्र, इंद्रजीत यादव, जुम्मन खान, ओम प्रकाश तिवारी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें