फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों को मोबाइल एप उपयोग करने के बारे में दी गई जानकारी

विज्ञापन
पाठ योजना में आकलन की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए प्रशिक्षणार्थी शिक्षक
विज्ञापन
मेंहदावल। बीआरसी सभागार में जारी एफएलएन प्रशिक्षण के चौथे दिन बृहस्पतिवार को शिक्षकों को गणित और भाषा शिक्षण में प्रिंट समृद्ध सामग्री और मोबाइल एप के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने और आवश्यक कौशल ज्ञान प्रदान करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक अनूप कुमार सिंह व प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान प्रदान करना है। शिक्षकों को प्रिंट-समृद्ध सामग्री जैसे चार्ट, पोस्टर और अन्य दृश्य-श्रव्य सामग्री के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही गणित और भाषा शिक्षण में मदद के लिए विभिन्न मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षक प्रेमनाथ पांडेय, सर्वेश त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी ने शिक्षकों को उपचारात्मक शिक्षण विधियों के बारे में जानकारी दी।
बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने बताया कि यह कार्यक्रम शिक्षकों को बच्चों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने, सीखने में मदद करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस अवसर पर शरदेंदु सिंह, राकेश ,शिवचेंद्र मौर्य, मुकेश कुमार गुप्ता, कमलाकांत यादव, अजय बहादुर पांडेय, सुनीता यादव और साहिना खातून व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें