संतकबीरनगर। न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन व एसीजेएम संजय राज पांडे की कोर्ट ने गोबर रखकर ज़मीन कब्जा करने का विरोध करने पर पड़ोसी को पीटने वाले चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
जनपद के मेंहदावल थानांतर्गत जमोहरा निवासी पीड़ित सरजू यादव ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि गत 23 फरवरी की सुबह 5 बजे उसके गांव के राजदेव, नरसिंह, ससराम, रींसू उसके जमीन पर जबरदस्ती गोबर रखकर कब्जा कर रहे थे।
मना करने पर उसके घर में घुसकर मारे पीटे, जिससे दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई थी। वहीं घर में तोड़फोड़ करने के साथ जानमाल की धमकी भी दी। स्थानीय थाने तथा एसपी संतकबीरनगर द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
सिविल जज सीनियर डिवीजन/ए सी जे एम संजय राज पांडे की कोर्ट ने सुनवाई के उपरांत थानाध्यक्ष मेंहदावल को सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। संवाद