फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों पर चला ऑपरेशन मजनू, छह बाइक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्कूल-कॉलेजों के आसपास छात्राओं को परेशान करने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन मजनू के तहत अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को महुली पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर छह मोटरसाइकिलें सीज कर दी गईं।
विज्ञापन

एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी की। इस दौरान ऐसे युवकों और वाहनों की जांच की गई, जो शिक्षण संस्थानों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमते मिले। मॉडिफाइड सायलेंसर से तेज आवाज करने, हुड़दंग करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विशेष नजर रखी गई।
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान छह मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। संबंधित युवकों को चेतावनी दी गई कि शिक्षण संस्थानों के आसपास छात्राओं को परेशान करने, अशोभनीय गतिविधि, अनावश्यक जमावड़ा, हुड़दंग अथवा तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शिक्षण संस्थानों के आसपास किसी व्यक्ति द्वारा छात्राओं को परेशान करने, पीछा करने या संदिग्ध गतिविधि करने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बेटियों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें