फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 12 फर्माें की खुली निविदा, निरीक्षण के बाद मिलेगी आपूर्ति की स्वीकृति

Fri, 26 Sep 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

धनघटा के हैंसर बाजार विकास खंड कार्यालय में मनरेगा सामग्री सप्लाई के लिए निविदा प्रक्रिया गुरुवार शाम संपन्न हुई। सभी 12 आवेदन सही पाए गए और स्वीकृति के लिए चयनित किए गए। अंतिम स्वीकृति स्थलीय निरीक्षण के बाद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार मुख्यालय पर देर बृहस्पतिवार की शाम खंड विकास अधिकारी कार्यालय में ग्राम पंचायत में मनरेगा सामग्री की आपूर्ति के लिए निविदा खोली गई। निविदा प्रक्रिया में कल 12 फर्म ने आवेदन किया था जिसमें जांच के बाद सभी आवेदन सही पाए गए। स्थलीय निरीक्षण के बाद सभी फर्मों को सप्लाई के लिए स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

विकास खंड हैंसर बाजार की सभी ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कार्यों में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की आपूर्ति के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी। निविदा डालने की अंतिम तिथि 25 सितंबर को दोपहर तीन बजे दिन में निर्धारित की गई थी। शाम 4 बजे उसी दिन निविदा खोली जानी थी। इसी कड़ी में खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में निविदा दाताओं के सामने निविदा पेटिका से निविदा निकाली गई।
इसमें सभी फॉर्म की जांच की गई जांच के बाद सभी फॉर्म के अभिलेख सही पाए गए। जिससे सभी को स्वीकृत किया गया। खंड विकास अधिकारी के के दुबे ने बताया कि संबंधित फार्म की स्थलीय जांच के बाद उन्हें निविदा के तहत स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी। इस मौके पर एडीओ पंचायत, एडीओ एजी, जेई आरईएस के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें