फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शौचालय की शिकायत पर मारपीट के मामले में केस दर्ज

Fri, 26 Sep 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

संतकबीरनगर के खलीलाबाद थाना क्षेत्र में चुरेब रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान न होने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलहर। थाना क्षेत्र के सांथा ब्लॉक परिसर में शौचालय की शिकायत करने गए एक युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित बदरुद्दीन निवासी गोइठहा ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि गांव के जितेन्द्र कुमार ने फर्जी दस्तावेज लगाकर दो शौचालय का भुगतान लिया है। जिसकी शिकायत करने के लिए सांथा ब्लाक पर गए थे। वहां पहले से ही जितेंद्र मौजूद था और उन्हें देखते ही पीछे से आकर हमला कर दिया। आरोप है कि लात, घूंसा और चप्पल से पीटते हुए धमकी दिया कि अगर शिकायत वापस नहीं लिए तो जान से मार देंगे। उनके मोटरसाइकिल को भी तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन

-
दो पटीदारों पर मारपीट के आरोप में केस दर्ज
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के तेनुहारी सोयम गांव में विवाद में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित अवधेश निवासी तेनुहारी सोयम ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 24 सितंबर को दिन में 2 बजे उनके पटीदार अर्जुन व विपुल विवाद को लेकर उनको गाली देते हुए लात-घूंसा और लाठी-डंडा से मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव में आए लोगों को भी काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। मारपीट के घटना में सभी को काफी चोटें आई हैं। संवाद

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के चुरेब रेलवे फाटक के निकट बृहस्पतिवार को एक अज्ञात युवक की शव देखा गया। देर शाम तक शव का पहचान नहीं हो सका था। जानकारी के अनुसार रेलवे कर्मचारी बब्लू कुमार कांटा वाला ने रेलवे फाटक के निकट अप लाइन पर शव को देखकर मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस को रेलवे की तरफ से मेमो भेजा गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त का काफी प्रयास की। पहचान न होने पर शव के पंचनामा की कार्रवाई पूरी करके जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस के अनुसार देखने से युवक 25 वर्ष का लग रहा था। संवाद
विज्ञापन

-
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी किशोर को लोरीबारी परसोइया मोड़ के पास से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पीड़ित ने 8 सितंबर को थाना बखिरा पर अपनी नाबालिग नातिन के साथ दुष्कर्म व जान माल की धमकी देने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना बखिरा पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में बाल सुधार गृह भेज दिया गया। संवाद

शांतिभंग में 10 आरोपियों का चालान
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में 10 आरोपी को पकड़कर उनके खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके शांतिभंग की आशंका में चालान किया। थाना धनघटा व बेलहरकला पुलिस ने एक-एक, महुली व बखिरा 2-2 और थाना मेंहदावल पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़कर समस्त कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहाकर दिया गया। संवाद
-
कार और स्कूटी की टक्कर में दो घायल
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के भुजैनी डडवा चौराहा पर कार व स्कूटी की टक्कर हो गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी के बाद पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां पर चिकित्सक की टीम ने दवा इलाज शुरू कर दिया। घायलों की पहचान अयान अली व मोहम्मद आलम निवासी नबाबगंज जनपद गोंडा के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें