फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक साल में 58% लोगों की ही बन सकी आभा आईडी

Sun, 22 Jun 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी एक साल में मात्र 58 फीसदी लोगों की ही आभा आईडी बनाई जा सकी है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए गए है कि आभा आईडी बनाने में सक्रियता बढ़ाई जाए। कुल 17,30,845 लोगों के सापेक्ष 10,01,997 लोगों की आभा आईडी बनी है।
विज्ञापन

आभा आईडी बनाने की स्थिति पर गौर करें तो बेलहरकला में 1,18,599 के सापेक्ष अब तक 73,671 आभा आईडी बनी है, जबकि खलीलाबाद में 2,06,734 के सापेक्ष 1,24,873, सांथा में 1,51,426 के सापेक्ष 92,104 ,पौली में 107072 के सापेक्ष 63446, हैंसर बाजार में 1,98,666 के सापेक्ष 1,19,190, सेमरियावां में 2,42,650 के सापेक्ष 1,42,027 आभा आईडी बनाई गई है। इसके साथ ही बघौली में 2,12,916 के सापेक्ष 1,24,013, नाथनगर में 2,15,962 के सापेक्ष 1,17,391, मेंहदावल में 1,94,570 के सापेक्ष 1,04,187, मगहर में 20,017 के सापेक्ष 13,374, खलीलाबाद के नगरी क्षेत्र में 47,589 के सापेक्ष 27,556 और अर्बन में 14,644 के सापेक्ष 175 आभा आईडी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें