फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्यालयों में पढ़ाई की भी अब ऑनलाइन निगरानी

Thu, 18 Jul 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की निगरानी के लिए जिस प्रकार क्लासरूम की लाइव निगरानी होती है। उसी तरह से अब स्कूलों में पठन-पाठन की भी ऑनलाइन निगरानी होगी। पढ़ाई लिखाई को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नई कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों में पूरे साल पढ़ाई-लिखाई के माहौल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नई कवायद शुरू की गई है। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से इसको लेकर पहल की गई है। नए दिशा-निर्देश के क्रम में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की ऑनलाइन निगरानी होगी। उसके बाद सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों व वित्त विहीन स्कूलों की निगरानी की जाएगी। पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही पर कार्रवाई भी की जाएगी। इसकी निगरानी के लिए स्कूल कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। स्कूलों की कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों के आईपी एड्रेस मांगे जाएंगे, ताकि लाइव निगरानी की जा सके। नई व्यवस्था लागू होने के बाद माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों की पढ़ाई का स्तर और बेहतर हो सकेगा। इससे बेहतर पढ़ाई का माहौल मिलेगा। डीआईओएस कार्यालय ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।
डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि इससे पठन-पाठन का माहौल बेहतर होगा। स्कूल में आने वाले शिक्षक भी बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देंगे। इसकी निगरानी से बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें