- कोतवाली खलीलाबाद के धवरिया गांव का है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के बैरियहवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने महुली थाने में तहरीर देकर उधार दिया पैसा मांगने पर मारपीट का अरोप लगाया। पुलिस ने कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के धवरिया गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
महुली क्षेत्र के बैरियहवा गांव निवासी नागेंद्र मौर्य पुत्र राम भारत ने महुली पुलिस को दिए अपने तहरीर में बताया कि वह एक नौकरी करता है। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के धवरिया गांव निवासी अरविंद कुमार भट्ट पुत्र स्वर्गीय राम उजागिर भट्ट जो पूर्व से परिचित हैं, उसने घर की परेशानी बताया तो उसकी बातों पर विश्वास करके आठ माह पूर्व उसे 50,000 रुपये दे दिया। लगभग तीन माह बीत जाने के बाद जब अपना पैसा मांगा तो कई बार टाल मटोल करते रहे।
आरोप है कि आठ मई को समय लगभग 11 बजे वह अपने घर से खलीलाबाद जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मुकुंदपुर पेट्रोल पंप के पास अरविंद कुमार भट्ट को देखा। तो उनसे अपना रुपये मांगा। इस पर वह आग बबूला हो गए और गाली देने लगे। गाली देने से मना करने पर मारने लगे। पुलिस ने अरविंद के खिलाफ गाली देने, मारने पीटने व धमकी देने का केस दर्जकर लिया है।