फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्मिक दंपती में से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त किया जाए : संजय

Wed, 15 May 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीआईओएस से मिला माध्यमिक शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की नियमावली के अनुसार कार्मिक दंपत्ति (पति-पत्नी) में से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा गया है। उन्होंने इस बावत डीआईओएस को एक ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि प्रशासन की मनमानी से अनेक दंपत्ति कार्मिकों की ड्यूटी निर्वाचन में लगाई गईं है जो पति पत्नी दोनों सेवा में है। संगठन ने मांग किया है कि जिलाधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें। प्रधानाचार्यों को भी चुनाव ड्यूटी से मुक्त किया जजाए। प्रकरण में जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा को ज्ञापन देकर जिलाधिकारी को अनुरोध पत्र भेजवाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश राम, गिरिजानन्द यादव, रत्नेश मिश्रा, जय गोपाल, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार, जय प्रकाश गौतम, विपिन वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें