फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 1200 से अधिक मतदाताओं पर बनेगा एक और मतदेय स्थल

Fri, 07 Nov 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों की बैठक हुई। इसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी पर चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों को विभाजित कर एक और नया मतदेय स्थल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आयोग द्वारा अपेक्षा की गयी है कि संभाजन के लिए योजना बनाते समय यह सुनिश्चित किया जाना है कि एक पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर मतदेय स्थलों के मध्य यथासंभव सामान्य संख्या में मतदाता हो और कोई भी परिवार न छूटे तथा परिवार के सभी सदस्य समान अनुभाग एवं समान स्थान पर रखें जाए।
उन्होंने बताया कि विशेष परिस्थितियों में 300 से कम मतदाता वाले मतदेय स्थलों को यदि रखा जाना अपरिहार्य हो तो स्पष्ट कारण का उल्लेख किए जाएं। मतदेय स्थलों को बनाते समय एएमएफ संबंधी सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए। डीएम ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, सर्वे कराकर यह परीक्षण करा लें कि भवन जर्जर तो नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें