फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घायल एक बहू की भी माैत, दूसरी गंभीर

Mon, 20 Jan 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
राम जानकी मार्ग के मिश्रौलिया गांव के पास हादसे दुसरे दिन मृतक के घर पर लगी भीड़।
विज्ञापन
लोहरैया/धनघटा। रामजानकी मार्ग पर स्कार्पियो की टक्कर से घायल बहू की सोमवार को इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। सोमवार को दिन में सास का और शाम को बहू का शव घर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो लोग आक्रोशित हो गए। वहीं घायल दूसरी बहू का गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग पर रविवार को दुर्घटना में उषा (50) की मौत हो गई थी जबकि बड़ी बहू मीना (28) और छोटी बहू माधुरी (22) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलावस्था में उनका मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा था। वहां मीना की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
वहां पर इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलने पर लोगों में आक्रोश और बढ़ गया। वहीं उषा के पुत्र मुकेश और उमेश सोमवार बंगलुरू और दिल्ली से लौटे तब उनकी मां उषा का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद उषा के शव को पुलिस सुरक्षा के बीच मिश्रौलिया भेजा गया। वहां लोगों के आक्रोश को देखते हुए गांव में धनघटा समेत तीन थानों की पुलिस भी लगा दी गई है। महिला थानाध्यक्ष भी अपनी पूरी टीम के साथ ही मौके पर तैनात रहीं।
विज्ञापन

पूर्व व वर्तमान विधायक ने परिवार को बंधाया ढांढस : घटना की जानकारी पाने के बाद धनघटा विधायक गणेश चौहान पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल सभी लोगों को ढांढस बंधाया। विधायक ने कहा कि वह पूरे परिवार के साथ हैं। अनाथ हुए दोनों बच्चों दिव्यांश व अंश की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी उन्होंने उठाने की बात कही। वहीं पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद भी दिया।
सात और पांच साल के बच्चों के सिर से उठा मां का साया : इस घटना में मां उषा के साथ ही साथ पत्नी मीना को खोने वाले पति मुकेश का रोते-रोते बुरा हाल है। वहीं मुकेश के सात साल के बेटे दिव्यांश तथा और साल के बेटे अंश ने भी अपनी मां ही नहीं दादी को भी खोया है। उषा के छोटे पुत्र उमेश की पत्नी माधुरी जो 6 माह की गर्भवती बताई जा रही है, वह भी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में जीवन और मौत से जूझ रही है। मुकेश और उमेश का रोते-रोते आंसू ही सूख गया है। इनके पिता की मौत भी 20 मई 2024 को सड़क हादसे में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें