धनघटा। महुली के ग्राम रैनिया निवासी होमगार्ड जवान की रविवार देर रात इलाज के दौरान लखनऊ के अस्पताल में मौत हो गई। तीन दिन पूर्व ड्यूटी करके घर पहुंचने के बाद तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे।
महुली के ग्राम रैनिया निवासी जनार्दन प्रसाद चौधरी पुत्र मुरली धर चौधरी महुली थाने पर रेजिमेंट नंबर 234 में होमगार्ड जवान के रूप में तैनात थे। परिजनों के अनुसार 17 जनवरी को वह ड्यूटी करके देर शाम घर लौटा था। कुछ समय बाद अचानक जनार्दन चौधरी की हालत बिगड़ने लगी। तो आनन फानन में सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल लेकर गए। हालत में सुधार होता नही देख डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। ्