संतकबीरनगर। सहालग में कड़क नोट के गड्डियों की मांग बढ़ गई है लेकिन बैंकों से 10 रुपये के नोटों की गड्डी गायब हो गई है। बाजार में 10 रुपये के दस नोट की माला 200 रुपये में बिक रही है। वहीं पांच रुपये के नोटों की गड्डी भी नहीं मिल पा रही है। दूसरी तरफ दलाल एक गड्डी पर पांच सौ रुपये अधिक वसूल रहे हैं। ऐसे में नोटों की माला भी ऊंचे दामों पर बिक रही है।
डीजे और बैंड की धुन पर नाचते हुए बराती 10 और 20 रुपये के नोट ही उड़ाते हैं। ऐसे में 10 और 20 रुपये के नोटों की मांग बढ़ गई है। लोग इस करेंसी को ऊंचे दाम पर खरीद रहे हैं। वहीं, बाजार में बिकने वाली नोटों की माला पर भी बढ़ी हुई कीमत का असर पड़ रहा है। महंगे नोट खरीदने वाले दुकानदार भी नोटों की माला अधिक दाम में बेच रहे हैं।
वहीं, कुछ दुकानदारों ने नए नोट महंगे होने के चलते इनकी मालाएं बेचना ही बंद कर दिया है। गोला बाजार के दुकानदार संदीप ने बताया कि माला बनाने में भी कारीगरी होती है उसका मेहनताना लिया जाता है। नया नोट वैसे भी नहीं मिलता है। अगर मिलता भी है तो कुछ राशि अधिक देनी पड़ती है। ि