फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरे युवक की मौत, वृद्ध गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से गिरे युवक की मौत, वृद्ध गंभीर
विज्ञापन

सांथा/बेलहर। बेलहर क्षेत्र के नंदौर-सांथा मार्ग पर झुडिया के पास बुधवार की रात रास्ते में आए शख्स को बचाने के चक्कर में बाइक से गिरकर युवक की मौत हो गई। दूसरा शख्स घायल हो गया। घायल को सीएचसी मेंहदावल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र कोल्हुआ लकड़ा गांव निवासी अनिल विश्वकर्मा (28) बुधवार की देर शाम बाइक से अपने दो अन्य मित्रों के साथ कैंपियरगंज बरात के लिए घर से निकले थे। परिवार के लोगों ने बताया कि किसी बात को लेकर अनिल ने अपने दोनों मित्रों को नंदौर में छोड़ दिया और बरात न जाकर बेलहर क्षेत्र में अपने पाही पर जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झुडिया के पास रास्ते में आए एक शख्स को बचाने के प्रयास में बाइक लेकर गिर गए। बाइक सवार युवक के साथ ही दूसरा शख्स भी घायल हो गया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि झुडिया निवासी बजुर्ग कोलई को बचाने के चक्कर में अनिल बाइक लेकर गिर गए। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाई। डॉक्टर ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। घायल वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें