फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में दो और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर में दो और कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट आने के बाद दोनों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जिले में अब तक 204 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बखिरा क्षेत्र के कुसहरा गांव की रहने वाली 33 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला पति के साथ दिल्ली में रहती थी। 16 जून को पति के साथ दिल्ली से लौटी थी। जांच में महिला पॉजिटिव मिली है। दूसरा पॉजिटिव 22 वर्षीय युवक कोतवाली क्षेत्र के गरथवलिया गांव का रहने वाला है। युवक दिल्ली से 20 जून को लौटा था। जांच में वह पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपर सीएमओ ने बताया कि 108 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसमें दो लोग जो पूर्व में पॉजिटिव मिले थे। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें छुट्टी दे दी गई। वैसे अब तक 204 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 45 एक्टिव केस हैं। 152 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। नौ जगहें हॉट स्पॉट बनी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें