मेंहदावल। पुलिस को गश्त के दौरान एक सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से 625 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसके विरुद्ध केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि गश्त पर निकले उप निरीक्षक सत्येंद्र यादव, हेड कांस्टेबल अमित सिंह, पप्पू सिंह, अनूप कुमार, भूपेंद्र सिंह को सूचना मिली की बाईपास मार्ग से एक संदिग्ध व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर आ रहा है। टीम ने राजा बारी गांव के समीप स्थित पौधशाला के करीब घेराबंदी की तो संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। करीब आने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तलाशी ली तो उसके पास से एक पाॅलिथीन में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रभु केवट निवासी हरदीहटा थाना मेंहदावल बताया। उसके विरुद्ध एनडीपीएस की धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। संवाद