फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों पर हत्या की प्राथमिकी

Fri, 05 Dec 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन के आदेश पर मेंहदावल पुलिस ने चार आरोपियों पर साजिश रचकर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। महिला के पति का आरोप है कि संपत्ति के लालच में विरोधियों ने उनकी पत्नी को जला दिया था।
विज्ञापन

मेंहदावल थाने के थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट को दिए प्रत्यावेदन में बखिरा थानाक्षेत्र के लंगड़ावर निवासी लालकेश सिंह ने बताया कि उनका विवाह मेंहदावल थानाक्षेत्र के बारागद्दी निवासी प्रिया सिंह से हुआ था। पत्नी के पिता महेश्वर सिंह अपने पिता की इकलौती संतान थे। हादसे में उनकी मौत हो गई। संपत्ति के लालच में पत्नी के बाबा को उनके पटीदार मारकंडेय सिंह ने बरगलाना शुरू कर दिया। इसका प्रिया सिंह विरोध कर रही थीं। पत्नी अपने मायके गई थीं। साजिश करके 3 जुलाई 2023 को सुबह 5 बजे पत्नी को घर में बंद करके आग लगा दी गई। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मारकंडेय सिंह, संदीप सिंह, सौरभ सिंह और पूजा सिंह निवासी बारागद्दी थाना मेंहदावल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें