फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बढ़ती जनशिकायतों पर सख्त हुए एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी प्रभारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, महुली, धनघटा, मेहदावल, बखिरा एवं बेलहरकला के चौकी प्रभारियों के साथ बैठक कर बढ़ रही जन शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की। इस दौरान जिन चौकी क्षेत्रों में शिकायतों में बढ़ोतरी पाई गई, वहां के चौकी प्रभारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने बढ़ती जनशिकायतों पर कहा कि शिकायतों की सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मामलों में मौके पर जाकर दोनों पक्षों की बात सुनें और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फर्जी अथवा केवल कागजी आख्या लगाने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी प्रार्थनापत्रों का तय समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें