फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज पांच घंटे ही मिल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
महज पांच घंटे ही मिल रही बिजली
विज्ञापन

रात में मच्छरों के प्रकोप और बिजली की कटौती से पूरी नहीं हो रही लोगों की नींद
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। पिछले 15 दिनों से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। 24 घंटे में बमुश्किल पांच-छह घंटे बिजली ही लोगों को मिल पा रही है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। रात में लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। किसान, मजदूर, नौकरी पेशा, कारोबारी, छात्र और गृहिणी सभी परेशान हैं।
विज्ञापन

जयप्रकाश, नंदलाल, चंद्रप्रकाश, नवल तिवारी, शिवशंकर, रामजी, कन्हैया लाल, सुधाकर ने कहा कि अप्रैल महीने में ही तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है। मई वाली गर्मी अप्रैल में ही पड़ रही है। बेतहाशा गर्मी से आमजन परेशान हैं। इसी बीच बिजली की अघोषित कटौती होने से लोगों की मुसीबत और अधिक बढ़ गई। पिछले 15 दिनों से यह समस्या बनी हुई है। लोगों ने कहा कि महज चार से पांच घंटे की आपूर्ति मिल रही है। उसमें भी बिजली के आने-जाने का कोई समय नहीं है। रात में बिजली गायब होने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। ऊपर से मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो पा रहा है। छत पर बंदरों का झुंड पहुंचता है, जो लोगों की नींद में खलल डालता है। बिजली की अघोषित कटौती से कारोबारी भी परेशान हैं। आटा चक्की, तेल पेराई मशीन, इलेक्ट्रिक कारोबारी, वेल्डिंग काम से जुड़े लोगों के कारोबार ठप हैं। ऐसे में कारोबारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि बिजली आपूर्ति के लिए जिम्मेदारों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से क्षेत्रीय लोगों में काफी असंतोष व्याप्त है। विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी मेंहदावल अजय मौर्या ने बताया कि ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई है। बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें