फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्घ की मौत

विज्ञापन
मृतक जमील अहमद की फाइल फोटो - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
हज करने गए बुजुर्ग की सऊदी अरब में मौत
विज्ञापन

- सूचना पर परिवार में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। दुधारा थाना के मूड़ाडीहा खुर्द के एक बुजुर्ग की सऊदी अरब देश में हज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। घरवालों की बकरीद की खुशी गम में तब्दील हो गई। मूड़ाडीहाखुर्द निवासी जमील अहमद 65 वर्ष का सोमवार की सुबह देहांत हो गया है। यह खबर सुनकर ईद के दिन गांव में गम छा गया। जमील पहली अगस्त को हज के लिए मक्का रवाना हुए थे। इनकी घर वापसी नौ सितंबर को थी।
विज्ञापन

जमील अहमद के पुत्र अशफाक अहमद ने बताया कि उनके पिता सऊदी अरब में हज के दौरान अरफात से वापसी के बाद मीना कैंप में थे। सुबह में शैतान को कंकड़ी मारने का कार्यक्रम था। उसी दौरान उनकी तबियत खराब हुई। अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जमील अहमद के परिवार में चार पुत्र तथा चार पुत्री है। जिसमें तीन पुत्र मुंबई में हैं। बेटे अशफाक अहमद ने बताया कि गांव ही के अबूबकर (पूर्व प्रधानाचार्य) साथ में हज करने गए है। इन्हीं के द्वारा खबर मिली। घर में मातम छाया हुआ है। जिला पंचायत मो. अहमद, मेहताब अहमद, शोएब अहमद, प्रधान अबुल वफा, लल्लन चौधरी, जफीर अली करखी, मास्टर एजाज, अब्दुल बाकी ने दुख व्यक्ति किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें