बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
संतबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के भंगुरा गांव निवासी वृद्घ की बाइक की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने इस मामले में देर शाम बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया।
भंगुुरा गांव निवासी मकसूदन गांव के उत्तर तरफ खेत की देखने गए थे। वह खेत से लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह घायल हो गए। घटना के बाद जुटे लोगों की मदद से परिजन घायल को बस्ती जिला अस्पताल ले गए, जहां शाम को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पीड़ित बेटे मतीउल्लाह ने देर शाम पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि बाइक की चपेट में आने 65 वर्षीय वृद्घ मकसूूदन की मौत होने की सूचना मिली है। इस मामले में बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।