कलक्ट्रेट पर सीएम डैस बोर्ड को लेकर बैठक करते डीएम-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया।
उन्होेंने कहा कि कार्यों-योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखें। इसके साथ ही विजन डाक्यूमेंट 2047 के लिए क्यूआर कोड पर अधिक से अधिक सुझाव फीड कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान डीएम ने दैनिक विद्युत आपूर्ति घंटे में ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार, उपभोक्ताओं के विद्युत बिल सुधार के प्रकरणों में पेंडेंसी जीरो करने, जनपद के विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन, शिफ्टिंग आदि के प्रकरणों का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल निस्तारित कराने, जनपद में फैमिली आईडी बनाने की प्रगति, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लंबित आवेदनों को परीक्षणोंपरान्त निस्तारण करने, पाइप्ड पेयजल योजना से आच्छादित समस्त ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों को शत प्रतिशत पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराते हुए डाटा की फीडिंग कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने विभागाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि ई-आफिस प्रणाली के माध्यम से सभी विभाग फाइल मूवमेन्ट में तेजी लाएं अन्यथा सम्बंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार की मंशा है कि कार्यालय में अधिक से अधिक कार्य ई-आफिस के माध्यम से कराया जाए।
बैठक में एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, प्रवीण शुक्ल, पीडी विजयन्त कुमार सिंह, बीएसए अमित सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार आदि माैजूद रहे।