फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कॅरिअर काउंसिलिंग में अधिकारियों ने छात्रों को दिए टिप्स

Thu, 12 Dec 2024 12:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास भवन के हाल में बुधवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद के समग्र शिक्षा अभियान की तरफ से कॅरिअर काउंसलिंग हुई, जिसमे डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने छात्रों को कॅरिअर से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी कैसे करे उसके बारे में बताया। एसपी सत्यजीत गुप्त ने भी छात्रों को कॅरिअर संबंधित जिज्ञासाओं को शांत किया।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने छात्र-छात्राओं को अपने बेसिक छात्र जीवन से यूपीएससी परीक्षा में चयनित होने तक घटित घटनाओं के बारे में बताया तथा छात्र-छात्राओं को अपने कैरियर को कैसे चुने इसके बारे मे भी सुझाव दिया। उन्होंने कहाकि लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करे। जिससे सफलता मिलेगी। एसपी सत्यजीत गुप्त ने छात्र-छात्राओं को कॅरिअर से संबंधित मोटीवेशनल स्पीच देते हुए अपने जीवन से संबंधित घटनाओं के बारे में बताते हुए यूपीएससी परीक्षा के तैयारियों से संबंधित अनुभव को बताया।
इसके बाद अन्य अधिकारियों ने कॅरिअर से संबंधित टिप्स दिए। इससे पूर्व डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन जिला समन्वयक समग्र शिक्षा धर्मेंद्र कुमार मिश्र और ओंकारनाथ मिश्र ने किया। इस अवसर पर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जीजीआईसी प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज, निशा यादव, सुमन त्रिपाठी, राजेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें